गत दिवस बैकुंठपुर में गौरक्षा वाहिनी के द्वारा संचालित गायो के लिए रोटी रिक्शा की तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रोटी रिक्शा चालकों का सम्मान किया गया बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रागंण में किया गया। वही इस सबंध में जानकारी देते हुए गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने बताया कि इस अवसर पर बैकुंठपुर नगर पालिका से हमें एक और इंजन वाले रोटी रिक्शा संचालित करने को दिया गया है।
जिसका पूजन एवं शुभारंभ नगर पालिका की अध्यक्ष नविता शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव एवं बैकुंठपुर की सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान एवं बैकुंठपुर के सभी निर्वाचित पार्षद एवं माताओं बहनों के द्वारा नये रोटी रिक्शा का पूजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में देव दत्त त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, डॉ राकेश शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे नगर पालिका, उपाध्यक्ष आशीष यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, शैलेंद्र सिंह, पार्षद भानु पाल, अनिल खटीक अवधेश सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, रीमा जयसवाल, ममता पनिका, आशीष शुक्ला, विजेंद्र जयसवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता अरविंद सिंह डब्लू, प्रभाकर सिंह, अनुराग दुबे मनोज सोनी राजेश नामदेव, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता घनश्याम साहू संजय तिवारी गौ रक्षा वाहिनी के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours