धान खरीदी की समाप्ति पर जामपारा में किसानो का किया गया सम्मान…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब अंतिम दिवस धान खरीदी केन्द्र जामपारा में किसानो के सम्मान किया गया । जहा समिति में किसानो को पहले फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद गमछा भेंट कर उन्हे लडडू खिलाकर मूॅह मिठा कराये जाने के बाद उन्हे फल दार वृक्ष व ग्रीष्म कालिन मक्का बीज का पैकेट भेंट किया गया। इस दौरान मौके पर उपर कलेक्टर, बैकुंठपुर एसडीएम, बैकुंठपुर तहसीलदार, पटवारी एवं समिति प्रबंधक प्रभाकर सिंह मौजूद रहे । कृषको में अशोक, सुंदरलाल, राम सिंह, शुभल्ल सिंह, सुशील कुमार, कृष्णा, राम गरीब सिंह, नवल साय, आदिल कुमार व संत सिंह मौजूद रहे ।


दूसार ओर आखरी दिनो में खरीदी भी तेज हो गई है लेकिन उठाव धीमी होने से किसान समेत केंद्र प्रभारी भी परेशान हैं। उल्लेखनीय है अब समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समाप्त हो गई है। लेकिन, इन दिनों केंद्रों में धान से भरे बोरे जाम पड़े हैं। परिवहन नहीं होने के कारण कई समितियों में धान भंडारण का अंबार लगा है। किसानों के धान रखने के लिए फड़ में जगह नहीं बची है। कई बार तो जगह को लेकर किसानों और कर्मचारियों के बीच बहस भी हो जाती है।
समिति प्रबंधको का कहा है कि परिवहन नहीं होने से धान जाम पड़ा हुआ है। धान खरीदी केंद्रों पर धान जाम होने के कारण आगे खरीदी करने केंद्र प्रभारी दिक्कत में हैं। इन धान खरीदी केंद्रों में अब नए किसानों के धान को रखने के लिए जगह तक नहीं बचे हैं। जिले में समितियों के धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो पाया है। समय पर धान का उठाव नहीं होने पर बड़े पैमाने पर सूखत से नुकसान का डर सता रहा है।

पुराने बारदाने समितियों के लिए सिरदर्द

धान संग्रहण केंद्रों में इन दिनों बारदाने की कमी बिल्कुल भी नहीं है। सग्रहण केंदों से मिलर को दिए जाने वाले धान के बारदाना में से 60 प्रतिशत खाली बारदाना हो चुका है। प्रशासन ने धान खरीदी में बारदाने के लिए धान खरीदी प्रभावित न हो इसके लिए व्यवस्था की थी। किंतु मिलर्स द्वारा 60 प्रतिशत बारदानों की वापसी में ज्यादातर बारदाना कटे फटे भेज रहे हैं। जिससे खरीदी केंद्रों में सड़े गड़े बारदानों का अंबार लग गया है। इसका भुगतान समिति को प्रति बारदाना 28 रुपये की दर से करना है। सड़े, फटे व अनुपयोगी बरदानों का भुगतान समिति के मत्थे पड़ गया है, जिससे समिति को आर्थिक क्षति पहुंचेगी।

अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने किसानों का सम्मान

जामपारा धान खरीदी केंद्र में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार और एसडीएम बैकुंठपुर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने धान बेचने आये किसानों को फूलमाला पहनाकर एवं पौधे भेंटकर सम्मानित किया। विकासखण्ड खड़गवां में एसडीएम बीएस मरकाम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र बरदर में किसान ओंकार पाण्डेय को धान खरीदी के अंतिम दिन काजू का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 07 फरवरी को अंतिम दिन में धान बेचने के लिए 249 किसानों ने टोकन लिया है। 10 हज़ार 622 क्विंटल धान बेचने के लिए किसानों द्वारा टोकन लिया गया है। जिले में 6 फरवरी तक 13 लाख 97 हज़ार 701 क्विंटल धान बेचा गया है। जिसमें से 53.75 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण कर लिया गया है।

पंचायत नोडल अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

ग्रामपंचायत के नोडल जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया एवं किसानों से बात कर उनके अनुभव जाने। मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत नागपुर धान उपार्जन केंद्र में नायब तहसीलदार विभोर यादव और बैकुंठपुर के तरगवां समिति में नायब तहसीलदार भीष्म पटेल ने अंतिम दिन धान बिक्री करने आए किसानों को शाल, श्रीफल और पौधा भेंट किया।

41 खरीदी केन्द्रो का होगा भौतिक सत्यापन

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 41 धान उपार्जन केंद्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों की सत्यापनकर्ता अधिकारियों के रूप में दायित्व सौंपा गया है। सभी सत्यापनकर्ता अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के अंतिम दिन खरीदी केन्द्रों में जाकर उपार्जित समस्त धान के तौल एवं एण्ट्री सुनिश्चित करवाएंगे। धान उपार्जन के अंतिम दिन किसानों द्वारा लाये गये धान का तौल व उसकी कम्प्यूटर एण्ट्री रात्रि 12 बजे के पूर्व सुनिश्चित करेगें। इसके पश्चात साफ्टवेयर लॉक हो जायेगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सत्यापनकर्ता अधिकारी धान खरीदी में कुल बेचने वाले कृषकों की संख्या एवं धान खरीदी की मात्रा की जानकारी नामांकित अधिकारी द्वारा उसी दिन देगें, धान खरीदी केन्द्र में धान सुनिश्चित भंडारण कराया गया है तथा तारपोलिन व कैप कव्हर लगाकर सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित करेगें। सत्यापनकर्ता अधिकारी उसी दिन निर्धारित प्रारूप में उपार्जन केन्द्र स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भरा जाकर सत्यापित करने के उपरांत अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours