तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
चिरमिरी क्षेत्र के वेस्ट चिरमिरी में इन दिनों छोटे बच्चे जो ठंड के मौसम में एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करके एसईसीएल मुख्यालय के पास बस में बैठकर स्कूल में जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त सेंटर विद्यालय डोमन हिल एवं डीएवी स्कूल बरतुगा मैं अध्ययनरत छोटे बच्चे इस भीषण ठंड में अपनी जान जोखिम में उठाकर पैदल बस स्टैंड पहुंच रहे हैं तो कुछ बच्चों को ठंड से बीमार भी पड़ रहे हैं।
जबकि पिछले साल तक एसईसीएल प्रबंधन की बसें जो लगातार सभी चिरमिरी क्षेत्र के कालरी क्षेत्र से स्कूल बस से संचालित थी लेकिन सरकारी बसों के फिटनेस एवं परमिट नहीं है जिस कारण इन बसों का संचालन अब नहीं किया जा रहा है जबकि पोडी वेस्ट चिरमिरी क्षेत्र के लिए टेंडर के माध्यम से बस का संचालन किया जाना था जिसमें टेंडर भी हो चुका था किंतु अब तक नया बस नहीं आ पाया है और यह एसईसीएल के फाइलों में अब तक सिमटा हुआ है।
जिसमें एंडम विभाग महाप्रबंधक कार्यालय और सब एरिया कार्यालय यह सभी इन बच्चों की समस्या को नहीं देख रहे हैं
जबकि एसईसीएल क्षेत्र में श्रमिकों के नौनिहालों को भी पैदल यात्रा कर एस ई सी एल की संचालित बस में बैठने के लिए आना पड़ रहा है केवलएक बस के बदौलत सेंटर स्कूल और फिर उसके डीएवी स्कूल बरतुगा भेजा जा रहा है जिसमें बच्चे सही समय से स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं । जिसमें एसईसीएल की अपनी पूरी जिम्मेदारियों से दूर खड़ा है।
घनश्याम सिंह मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र”टेंडर कैंसिल किया गया है क्योंकि टेंडर हो जाने के बावजूद भी गाड़ी नहीं लगाया गया है जल्दी रिटेडर किया जाएगा फिलहाल महीना दिन के लिए हम पेपर बुक कर रहे हैं ताकि लोकल कोई 1 महीने के लिए गाड़ी लग सके जबकि कुरासिया में दो बसों का परमिट जो बनने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर अंबिकापुर भेजा गया है
विनय जायसवाल क्षेत्रीय विधायक मनैनद्रगढ “यदि एस ई सी एल प्रबंधन जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं करता है तो उसके ऊपर कार्यवाही किया जाएगा
as


+ There are no comments
Add yours