चलो सहेली महिला संघ के तत्वाधान में सोमवार को बैकुन्ठपुर के जामपारा में चूल्हा चौकी करने वाली घरेलू महिलाओ ने खेल के मैदान में अपना हुनर का प्रर्दशन किया। यहा उन्होने अपने खेल से यह सााबित कर दिया कि मोका मिले तो वो भी किसी से कम नही है। चलो सहेली महिला संघ की अध्यक्षा व वार्ड न. 16 की पार्षद अन्नपूर्णा सिंह के द्वारा आयोजित किया गया।
जहा पर बडी संख्या में तीनो खेल प्रतियोगिता में महिला शक्तियो ने बडी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की आयोजक अन्नपूर्णा सिंह के अलावा पार्षद ललिता सिंह नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव पार्षद अंकित गुप्ता व साधना जयसवाल मौजूद रहे । इस दौरान जहां क्रिकेट प्रतियोगिता में जामपारा ने उंमझर को 14 रन से हराया। वहीं पर खो-खो की प्रतियोगिता में उमझर व विशुनपुर के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें उमझर विजयी रही। जबकि खबरें लिखे जाने तक कब्ब्डी के मैच में उमझर और जामपारा के मध्य मैच खेला जा रहा है।
प्रतियोगिता आयोजक चलो सहेली महिला संघ की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि जामपारा रेशम केंद्र मे पहली बार महिलाओं को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला खो-खो, कबड्डी व क्रिकेट का खेल खिलाया गया ।
as


+ There are no comments
Add yours