रात में ठंड, दिन में होने लगा गर्मी का अहसास……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इन दिनों एकाएक दोपहर 11 बजे से तेज धूप पड़ने से गर्मी काफी बढ़ गई है। जबकि रात्रि एवं अलसुबह अभी भी ठंड का आभास हो रहा है। फरवरी माह के प्रथम तीन सप्ताह जहां कड़ाकें की ठंड रही है वहीं अंतिम सप्ताह आते आते दोपहर का तापमान 30 से 32 डिग्री हो गया है। बढ़ते हुए तापमान ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है। फरवरी माह की गर्मियों को देखकर लोगों को अप्रैल मई माह की तपती गर्मियों का अंदाजा होने लगा है।
विगत वर्ष नगर समेत आसपास जमकर गर्मी पड़ी थी और मई में तो तापमान 45 डिग्री तक चला गया था। गर्मियों के बाद इस साल बारिश तथा ठंड भी अच्छी पड़ी है जिसके चलते लोगों को इस साल फिर से जमकर गर्मी पड़ने की संभावना दिखाई दे रही है। नगर में गुरुवार के दिन तेज गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में ही रहे जिसके चलते भीड़भाड़ वाले इलाके बाजार तथा लोगों की भीड़ से सदा गुलजार रहने वाले नगर के मुख्य मार्ग में दोपहर को अब वीरानी होने लगी है। तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों में ही रहना ज्यादा मुनासिब समझा। वहीं देर शाम के बाद ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।

मच्छरों ने बढ़ाई लोगों की परेशनी
नगर में दिनों बेतहाशा मच्छर हैं जिसके चलते मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों से परेशान नगरवासियों ने नगर पंचायत से नगर के चौक-चौराहे नालियों की नियमित सफाई किए जाने के साथ ही साथ तेज दवा के साथ फॉगिंग मशीन द्वारा नगर में प्रतिदिन दवा छिड़काव किए जाने की मांग की है। नगर में मच्छरों से परेशान नगरवासी गर्मी से परेशान होकर अपने घरों के बाहर लॉन तथा बरामदे में भी नहीं बैठ पा रहे हैं। गर्मियों का आगमन प्रकृति पर भी अपना असर दिखाने लगा है। पेड़ों के पत्ते अब पतझड़ के पूर्व ही पेड़ों का साथ छोड़कर गिरने लगे हैं। विगत महीने तक हरीभरी नजर आने वाली प्रकृति पर अब पत्तों के झड़ने से फिर से उजाड़ नजर आने लगी है। गमिर्यों की दस्तक से दिन में जहां तेज धूप तथा गर्मी की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours