थाना प्रभारी चरचा के नेतृत्व में टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपी गण गुमान सिंह निवासी गदबदी एवं उदय प्रताप सिंह निवासी कठौतिया को ग्राम नगर में पकड़ा गया । जिनके संयुक्त कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल कीमती ₹57070 को जप्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया ।
आरोपी गण के विरुद्ध एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर रिमांड में जेल भेजा गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह आरक्षक अमल कुजूर सैनिक जुपेंद्र कुशवाहा आरक्षक अखिलेश जयसवाल भगत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
as

+ There are no comments
Add yours