सात दिवसीय महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम अभिव्यक्ति का आयोजन…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत सीइओ कुणाल दुदावत के उपस्थिति में हुआ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर 8 से 14 मार्च तक सात दिवसीय महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान की का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मानस भवन में जिले का कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया ।

कोरिया जिला की प्रसिद्धि प्राप्त महिलाओं, महिला समाज सेवी संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एव महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं का प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया एवं उनके कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करने हेतु प्रेरणा देने वाली मातृ शक्तियों व परिजनों को सम्मानित किया गया।


उक्त महिला सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के संबंध में सप्ताह के प्रत्येक दिवस में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। सहायक उप निरीक्षक राजीव गुप्ता द्वारा अभिव्यक्ति एप्प को इंस्टॉल एवं प्रयोग करने के तरीके के संबंध में तैयार किया गया वीडियो को भी लांच किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक रंभा साहू, महिला प्रधान आरक्षक कीर्ति, एवं महिला आरक्षकों के उपस्थित महिलाओं को बच्चों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, लैंगिक उत्पीड़न तथा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी से लोगो को अवगत कराया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours