जिले के विकास में उत्कृष्ट योगदान व बेहतर समाज के निर्माण के महिलाओ को मिला सम्मान

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानस भवन बैकुन्ठपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को जिले के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करने सीआईएफ के अंतर्गत ऋण राशि चेक, समूहों को ऋण माफी प्रमाण पत्र और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती कुसरो ने महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आधी दुनिया की पूरी कहानी है। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि मजबूती में महिलाओं का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक बनें और अपने अधिकारों को जानें जिससे वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि स्नेह में बेटी, प्यार में पत्नी, परवरिश में मां और संस्कार में दादी-नानी, इन चार शब्दों में एक महिला के विभिन्न रूप छुपे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अभिनव पहल की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान की शुरुआत की गई ।

जिसमें जिला प्रशासन के द्धारा संचालित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमो में बढचढकर निस्वार्थ अपनी सेवा देने वाले न्यूलाईफ संस्था के छात्रो को मंच पर आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित किया गया। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया। एनीमिया मुक्त महाअभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों में जाकर समस्त गर्भवती व शिशुवती माताओं एवं 15 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। जागरूकता सप्ताह में अलग-अलग थानों में महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के तहत 10 संकुल स्तरीय संगठनों को सीआईएफ के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इन संगठनों के अंतर्गत 197 स्वसहायता समूह की 1182 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विकासखण्ड बैकुन्ठपुर के 10 महिला स्वसहायता समूहों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।

बिहान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु विकासखण्ड भरतपुर में संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत चयनित संवर्गों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया। इसके तहत संकुल माड़ीसरई की 10 महिलाओं को टेबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही रस्साकशी, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours