समितिकर्मियो की नियमितिकरण की मांग पुरा करें मुख्यमंत्री – प्रभाकर सिंह

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के द्वारा निरंतर समितियो के कर्मचारियो के हित में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियो की जायज मांगों का हमेशा सरगुजा से लेकर प्रदेश स्तर तक आवाज एवं मांगों को उठाते रहे हैं। यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने उद्बोबोधन से धान की सुखति में आई कमी वर्ष 2020-2021 राशि क्षतिपूर्ति वर्षा और बेमौसम से 3 फिसद नुकसान समितियो को धान की सुखति की राशि प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने समस्त कर्मचारियो की ओर से प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करते हैं मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश भर के समितिकर्मियो के नियमितीकरण हमारी दशको पुरानी मांग है। सामान काम सामान वेतन देते हुए हमें भी सामान्य तरिके से जीने का अधिकार दिया जाए। क्योंकि इस समय में सहकारी समितियों में कर्मचारी दिन-रात कार्य करते हुए अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं एवं अपने जीवन को भरण पोषण करने में इस महंगाई के दौर में बहुत मुश्किल हो जा रहा है।

देश और प्रदेश़ की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और इनमें दिन रात सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं और कर्मचारियों के मेहनत के बल पर ही राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन को प्राप्त हुए हैं। इस सबंध में प्रभाकर सिंह का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकारी कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते किसान हितैशी मुख्यमंत्री से पुनः मांग करता हूं कि छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारियों का नियमितीकरण कर वर्षों से पुरानी जायज मांग पूरा कर हमें भी अपना हक अधिकार प्रदान करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours