जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी रहे उपस्थित
बुद्धवार को शासकीय हाई स्कूल झरना पारा में शासन द्वारा प्राप्त सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी की मुख्य आतिथ्य में तथा जनपद सदस्य झरनापारा संजय पैकरा, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,सदस्य शाला प्रबंधन एवं विकास समिति झरनापारा सरोज पैकरा, भूतपूर्व सरपंच दिनेश कुमार सिंह, अशोक यादव, गोरेलाल यादव, सनमान सिंह तथा अन्य पालको एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान बताया गया कि लगभग 40 छात्राओ को सायकिल प्रदान किया गया। साइकिल वितरण के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने शुभकामना संदेश में कहा कि बालिकाओं को हमेशा पूरी ताकत के साथ शिक्षा पर बल देने की जरूरत है और साइकिल प्राप्त सभी छात्राओं को शत-प्रतिशत आगे अध्ययन जारी रखने का भी दिया शुभकामनाएं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पैकरा ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
as

+ There are no comments
Add yours