गेजनदी में गंदे नाले का पानी रोकने जल शुद्धि यंत्र लगाने कलेक्टर को लिख पत्र…

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की रीढ़ माने जाने वाली गेज नदी वर्तमान में 2 दशको से अपने उत्थान की बाट जोह रही है। इस संबंध में वार्ड नंबर 16 के पार्षद अन्नपूर्णा सिंह ने लगता है नदी में शहर से जा रहे गंदे नाले का पानी रोकने पर अपनी गंभीरता दिखाते हुए कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग करते हुए कहा है कि बैकुंठपुर के बीचो बीच से जीवनदायिनी गेज नदी होकर गुजरती है । जिससे शहर की 70 फिसद आम जनता का निस्तार, पे जल एवं धार्मिक कार्यों में नदी के पानी का उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैकुंठपुर में शिव मंदिर के आसपास धार्मिक प्रयोजनों जिसमें कॉवड यात्रा सहित भागवत आदि कार्यो के लिए भी इसी नदी का जल उपयोग में लिया जाता है। इसलिए इस ओर ध्यान करते हुए नगर पालिका बैकुंठपुर के नाली एवं एसईसीएल बैकुंठपुर व पीडब्ल्यूडी कॉलोनी गुरुद्वारा के पास का गंदा पानी जाकर नदी में प्रवेष करता है। जिससे जल प्रदूशण हो रहा है। जिसका स्तर यह हो गया है कि नदी से नस्तार करने वाले लेगो को कई प्रकार की त्वचा जन्य बीमारियां हो रही है जिस कारण उनके पास कोइ्र अन्य निस्तार का साधन नही होने के कारण अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जानवरो को भी गंदा पानी पीने से बीमारियां के शिकार हो रहे हैं। इसलिए इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अविलंब गेज सहित पशु पक्षियों एवं अन्य धार्मिक प्रयोजनों के लिए नदी में शुद्ध जल की जरुरत को लोगों को प्राप्त हो सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours