10 लाख की मांग, करता था पत्नी को प्रताडित, पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार…

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

दहेज के लिए परेशान करने वाले पति को कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया । मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर डबरीपारा निवासी नूरसबा ने सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में 5 नवंबर 2019 को मामला दर्ज कराते हुए कहा कि 5 नवंबर 2019 को उसका निकाह नौशाद अहमद निवासी अनूपपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले पर हुआ था। निकाह के समय पिता एवं अन्य रिश्तेदारों ने उपहार स्वरूप अपनी हैसियत से बढकर घरेलू सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं को देने के बावजूद उसके पति के 10 लाख की मांग किया जाने लगा जबकि शादी के समय 5 लाख नगद कार के लिए एवं 1 लाख अलग फर्नीचर के लिए उसके पिता ने नौशाद अहमद को दिया। इसके बाद तीन चार महीने तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा । उसके बाद उनके पति के द्वारा धीरे-धीरे अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया । जिसके बाद आए दिन पहले तू तकरार की नौबत के बाद गाली गलौज और झगड़े के बाद मारपीट किया जाने लगा । इस दौरान पीड़िता ने बताया कि मेरे पति की दोनों बहनो जोकि शादीशुदा है वे लोग मेरे पति को हमेशा कभी मोबाइल फोन कभी मायके में आकर मेरे खिलाफ भढकाती रहती थी। धीरे-धीरे पूरे परिवार के द्वारा ऊपर हर तरह का जुर्म किया जाने लगा। इस दौरान ही उसे श्रात हुआ कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी है। इस दौरान वह घंटों एक दूसरे से बातचीत करते हो गंदे अश्लील चौट करते थे इसके उपरांत उसके पति के द्वारा उससे यह कहा जाने लगा कि अपने पिता से 10 लाख रुपए लेकर आओ नहीं तो वह दूसरा शादी कर लेगा इसके बाद महिला ने इन सब की जानकारी अपने माइके वालों को दी और उसके उपरांत सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में मामला दर्ज कराया गया। जिसके उपरांत आरोपी नौशाद अहमद को आईपीसी की धारा 498, 506 व 34 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours