जिला विभाजन को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बैकुंठपुर में बुद्धवार को बैठक…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के जिला विभाजन के विरोध में विगत महीनों में हाई कोर्ट बिलासपुर में लगाई गई याचिका के संबंध में गत 23 मार्च को हाई कोर्ट के द्वारा याचिका की सुनवाई करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ में दोबारा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया है। इस संबंध में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में बुधवार की शाम 6 बजे शैलेश शिवहरे के नेतृत्व में कोरिया बचाओ मंच की आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमें सभी शहर एवं जिले वासियों से आह्वान किया गया है कि वह बड़ी संख्या में आये एवं हाईकोर्ट के आदेश के उपरांत वर्तमान परिस्थितियों में अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन दे। जिससे आगामी दिनो में जिला विभाजन को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours