आपकी पुलिस आपके द्वार, ग्रामिण क्षेत्रो शिविर लगाकर सुनी लोगो की समस्याए……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रशासनिक स्तर पर ग्रामीण इलाकों में शिविर लगा कर समस्याएं सुन उसका निराकरण करने की योजनाएं सुनी होगी। कोरिया जिले में पहली पुलिस ने घर पहुंच कर लोगों की शिकायत लेना शुरू किया है। तुंहर पुलिस तुंहर द्वार योजना के तहत एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देष पर जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के ग्राम बडगॉव में पुलिस की टिम बैकुन्ठपुर थाना प्रभारी अष्विनी सिंह सहित पहुंचे और ग्रामीण की समस्या सुन कर स्थल पर ही निराकरण किया। आमतौर पर फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पुलिस थाने पहुंचते हैं, पर कोरिया में ग्रामिण क्षेत्रो में जाकर लोगों की शिकायतें सुनने व निराकरण करने के लिए एसपी कोरिया ने तुंहर पुलिस तुंहर द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की।


जिले के सभी थानों में चलित थाना लगाकर आम लोगो की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित रूप से निराकरण हेतु निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में कोरिया जिले में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के नेतृत्व में थाना खड़गवां के ग्राम जरौंधा में चलित थाना का आयोजन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह एवं थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह आज थाना खड़गवां के ग्राम जरौंधा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित जनसामान्य से रूबरू होकर वार्तालाप करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या जिनका निराकरण नही हो पा रहा है मुख्यालय स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं बताये।

इस दौरान चलित थानों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित रूप से निराकरण किया गया ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, फर्जी लाटरी, इनाम, बीमा के संबंध में मोबाइल फोन से पूंछे जाने वाले वजच की जानकारी किसी को नही बताने जाने बावत बताया गया तथा ऐसे किसी भी काल से बचने हेतु समझाइश दी गई साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु अपील किया गया। महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी गई। चलित थाना में ग्राम पंचायत जरौंधा सरपंच प्रदीप कुमार राज एवं जनपद सदस्य जरौंधा लाल सिंह, महिला स्वयंसेवीकाएं एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours