पेट्रोल, डीजल के कीमतों में राहत, अब लोगो की नजर राज्य सरकार पर…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शनिवार को सरकार ने जहां पेट्रोल और डीजल एवं एलपीजी की कीमतों में आम आदमी को बड़ी राहत दी। पेट्रोल की कीमत में ₹9.50 और डीजल सात रुपये की कमी केन्द्र के द्धारा दिया गया है जबकि कोरिया जिले में पेट्रोल के दाम 9.01 कम होकर 103.39 पर आ गया है जबकि कल इसकी कीमत 112.40 पर था वही पर डीजल के दाम 7.35 घटकर 103.71 से 96.36 पर आ गया है। घरेलू गैस और पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की मार झेल आम आदमी को एक्साइज ड्यूटी से काफी हद तक राहत मिली थी । दूसरी ओर एलपीजी में दामो में सब्सीडी के तौर पर 200 रु का लाभ दिया गया है जोकि उज्जवला गैंस कनेक्शन धारको को बतौर सब्सीडी उनके बैंक खाते में डाली जायेगी। योजना के लाभार्थियों को प्रति गैस सिलिंडर (12 सिलिंडर तक) 200 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी है।

दाम घटाने पर राजवाडे ने जताया आभार


भारत सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की कमी कर दी है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति गैस सिलिंडर (12 सिलिंडर तक) 200 रुपये की सब्सिडी का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेष पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने ने कहा कि सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने से पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। इससे किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहित आमजन को बहुत राहत मिलेगी।

दो माह बाद दाम गिरने शुरू


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो माह पहले यानी 22 मार्च से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। इन दो महीनों में पेट्रोल 101.46 रुपये से बढ़कर 112.40 रुपये पहुंचा था। इसी प्रकार डीजल की कीमतें भी 92.33 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 103.39 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट के ही संकेत बने हुए है। आने वाले दिनों में दाम थोड़े और गिर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours