अंधड़ के साथ बारिश, टूटे पेड, हल्की बारिश से गर्मी में राहत…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुन्ठपुर समेत क्षेत्र में शनिवार रात को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार रात लगभग 11 बजे से शुरू हुई आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश रात 12 बजे तक चलती रही। शनिवार को दिनभर तेज धूप के बाद रात अचानक मौसम ने करवट ली। तकरीबन साढ़े 11 बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई। इसके चलते कई पेड़ धराशायी हो गये। इस दौरान किसी बडे नुकसान की खबर नही मिली । इधर मौसम में आए बदलाव के चलते बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।

रात भर आती जाती रही बिजली, लोग परेशान


बीती रात आंधी तूफान व बारिश के चलते नगर की बिजली पूरी रात आती जाती रही जिसके चलते नगरवासी हलाकान रहे। शनिवार की रात अचानक चालू हुई आंधी के बाद गरज के साथ बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया वहीं आंधी के चालू होते ही बिजली बंद कर दी गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours