भाजपा उपाध्यक्ष क्षेत्र के जरुरत मंदो के लिए आये सामने……………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा के द्वारा ग्राम नौढिया, हरचोका, माड़ीसरई, घुघरी, देवगढ़ में सघन जनसंपर्क । जनपद उपाध्यक्ष के द्वारा नौढिया के छोटेलाल बैगा को ट्यूबवेल ( बोर ) के लिये आश्वस्त किया । हरचोका के 2 गरीब परिवार को विवाह के लिए 2000-2000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई , माड़ीसरई के रामनिहोर शर्मा एवं एक अन्य के घर की छत के मरम्मत के लिए 2500- 2500 रुपये की आंशिक सहयोग राशि के लिए कहा गया। बचपन के मित्र तारा महराज के परिवार को घर की मरम्मत के लिए 15000 तक की मदद के लिये कहा गया एवं तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ कराया गया। देवगढ़ में संतोष बैगा की दुर्घटना में पैर टूट जाने पर 40000 रुपये का खर्चा आया जिसमे 10,000 रुपये की सहयोग राशि खाते में हस्तांतरित की गई ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours