भूपेश एक्ट व कमिशनखोरी में चूर कांग्रेस सरकार को 2023 में जनता कर देगी समाप्त – भैयालाल

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के साथ सोमवार को जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान पहले नये नगर पालिका काम्पलेक्स में भाजपा ने आम सभा किया । जिसमें जिले के सबसे वरिष्ठ भाजपा नेता भैया लाल राजवाडे समेत जिले के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभा को सबांधित करते हुए श्री राजवाडे ने कहा कि प्रदेश भर में जगह जगह धरना प्रर्दशन हो रहा । कां्रगेस ने आप ने सबसे वादा किया लेकिन पूरा नही किया । प्रदर्शन करने पर रोक लगाना भूपेश की मांसिकता दिखाता है। एैसी सोच की वजह से ही देष में आपातकाल लगा था । ये वही लेग हैं । कोरोना काल में सेनिटाइजर मास्क की कालाबाजारी के साथ कमिशन खोरी की हालत तो यह है कि महामारी में इन सबकी सप्लाई में विधयको को 10 प्रतिशत व मंत्रीयो को 15 फिसद कमिशन लेने की बात जनता भूली नही है। भूपेश सरकार में हालत इतने खराब हो चुके हैं कि सारा काम विधायक के आदमी ही कर रहे हैं। दूसरी ओर आंदोलन करने पर रोक या शर्तो के साथ परमिशन देने के कारण भाजपा भूपेश सरकार को चुनौति देते हुए भाजपा पूरे छत्तीसगढ में बगैर परमिशन नही मांगे डंके की चोट पे आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की नई योजनाये सभी फेल हैं जनता को बासी भात खिलाने से किसी का विकास होगा वाह रे भूपेश रे तेरा सरकार उत्तर प्रदेश में धन ले गये कितना सीट लाये। चूल्लू भर पानी मे डुब मरना चाहिए। प्रदेश की विकास का पैसा उत्तर प्रदेश चुनाव में लगाने वालो को प्रदेश की जनता कभी माफ नही करेगी।
इस दौरान क्षेत्र में पड रही भीष्ण गर्मी को देखते हुए देवररहा बाबा समिति के ओर से भाजपा पार्षद भानूपाल ने सरबत व पानी की व्यवस्था किया। कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए भूपेश बघेल मुर्दबाद का नारा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल किषोर राजवाड़े ने आपने युवा साथी के साथ आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कोरिया जिला के संघटन प्रभारी भी मौजूद रहे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं।

भाजपा के पूर्व विधायक व संसदिय सचिव चंपादेवी वापले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन में शामिल है और कांग्रेस सरकार से इस काला कानून को वापस लेने की मांग करती है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही चलाने वाली सरकार की जेल भाजपा के आंदोलन के सामने छोटी पड़ेंगी।

मानस भवन में दी गई गिरप्तारी
प्रदेष सरकार के खिलाफ किये गये आंदोलन में भाजपा ने बैकुन्ठपुर के मानस भवन में अस्थाई तोर पर बनाये गये कारागार में भाजपा के सभी नेताओ ने अपनी गिरप्तारी दी। इस दौरान मानस भवन की छमता से बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों में प्रदेश के पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े पूर्व विधायक एवं प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जिले के संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व शैलेश शिवहरे डॉ राकेश शर्मा पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव चंपा देवी पावले भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी भाजपा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours