श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर ब्याधिहरण शिव मंदिर फॉरेट् कालोनी छिंदडाड का अपना एक अलग महत्व है। माना जाता है कि यहां पर लोगो की व्याधि दूर होती है इसलिए ही इस मंदिर का नाम व्याधिहरण पडा है। इस मंदिर में दर्शन करने मात्र से हर तरह के सर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को यहा पर बैकुन्ठपुर वनमण्डल के उपवनमण्डलाधिकारी अखिलेष मिश्रा ने परिवार समेत पूजा में शामिल हुए इस दौरान फारेस्ट कॉलोनी के समस्त लोग मौजूद रहे। श्री मिश्रा ने मंदिर की महिमा बताते हुए कहा कि इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां पर दर्शन करने मात्र से हर तरह के तकलिफो का निवारण हो जाता है।
as



+ There are no comments
Add yours