नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने भरवाये गौरव पथ के गड्ढे, मिली राहत…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा लगातार नगर के वार्ड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ज्ञात हो कि जनपद परिसर के पास गौरव पथ में पानी का भराव रहता है जिससे डामर रोड में एक बड़ा सा गड्ढा हो गया था दो पहिया वाहन सवारों को आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे स्थानीय लोगों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को समस्या से अवगत कराया गया नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा तत्काल सीमेंट बालू गिट्टी और लेबर लेकर जनपद परिसर की दुकान के पास बने गौरव पथ में बड़े से गड्ढे को स्वयं खड़े होकर भरवाया गया इस गौरव पथ मैं भीड़ भाड़ हमेशा बना रहता है क्योंकि बगल में ही जिला चिकित्सालय एवं सिटी कोतवाली हैऔर इसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना जाना है अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा स्वयं के खर्चे से गौरव पथ में बड़े से गड्ढे का सुधार करवाने पर स्थानीय जन एवं आम लोगों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का कहना है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं निर्वाचित हुई हूं मेरे से जो भी सहयोग होगा मैं आप लोगों के लिए हमेशा जनहित में सहयोग करूंगी

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours