कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका में मुख्य नगरपालिका अधिकारी का तबादला गत दिवस छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश में सीएमओ राकेश शर्मा का तबादला जोन आयुक्त नगर निगम रायपुर कर दिया गया है। वहीं पर नेतराम रत्नेश को राजस्व आयुक्त जोन भिलाई से मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर चरचा कर दिया गया है। गौरतलब हो कि नेतराम रत्नेश पहले भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर चरचा रह चुके हैं ।
as


+ There are no comments
Add yours