बैकुन्ठपुर वनमण्डल के खडगवा वनपरिक्षेत्र गांव में हाथी ने तोड़े घर। एक दिन पहले अकेला हाथी कटघोरा वनमण्डन के पसान वनपरिक्षेत्र एरिया से बैकुनठपुर वनमण्डल के खडगवा वनपरिक्षेत्र के सर्किल सकडा बीट बहेराबांध में पहुॅचा । बताया जा रहा है 3 हाथियो के एक दल से यह हाथी बिछड़कर पीछे छूट गया है, जो फिलहाल दोनो वनमण्डलो की सीमा से लगे वन रेंज में घूम रहा है। दूसरी ओर दल से बिछड़े इस हाथी ने क्षेत्र के गांवों में जमकर उत्पात मचाया है। बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र के ग्राम सकडा के कई पेड़ों, फसलो को उखाड़ दिया है। यही नहीं, अनाज के लिए 3-4 घरों में तोड़फोड़ किया है। हाथी ने अपने दांत से घरों की दीवार को तोड़ दिया। यही नहीं घर में रखा अनाज व अन्य राशन खा गया। हाथी के उत्पात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
घायल को तत्काल दी गई 10 हजार की सहायता
बैकुन्ठपुर वनमण्डल के खडगवा परिक्षेत्र में इसी हाथी ने तांडव मचाया है इस सबंध में जानकारी देते हुए वनमण्डल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वन परिक्षेत्र-खड़गवां के सर्किल सकड़ा के बीट-बहेराबांध में एक हाथी के द्धारा खेतो में खडी फसलो को छति पहुॅचया गया है विभाग द्धारा फसल क्षति एवं मकान क्षति का आंकलन किया जा रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति हाथी के हमले में घायल हुआ है। यह हाथी दिनांक 27/9/2022 की रात्रि 1.30 बजे कटघोरा वनमण्डल के पसान रेंज से कोरिया वनममंडल बैकुन्ठपुर के वन परिक्षेत्र खड़गवां के बीट सकड़ा के ग्राम टंगटेवा पारा में आए और टंगटेवा निवासी लक्ष्मण सिंह पिता झुरई जाति गोंड उम्र 60 वर्ष को हाथी के द्वारा लगभग भोर में 3 बजे घायल किया गया है। जिसे वन परिक्षेत्र खड़गवां के कर्मचारियों के द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से खड़गवां हॉस्पिटल ईलाज के लिए भेजवाया गया है। जिसे अस्पताल में फैरी सहायता राषी के तौर पर विभाग द्धारा 10 हजार नगद ईलाज के लिए दिया गया है।
हाथियों का कॉरिडोर बनता जा रहा वनमण्डल
छग के कटघोरा और बैकुन्ठपुर वनमण्डल के बीच हाथियों का कॉरीडोर बनता जा रहा है। पिछले महीनो में कई हाथियों का झुंड इस रास्ते से वापस दोनो वनमण्डलो की फॉरेस्ट में लगातार विचरण करते रहते हैं। बैकुन्ठपुर वन मण्डल में बीते सप्ताह 10 हाथियो का दल विभन्न वनपरिक्षेत्र की सीमा से होते हुए सूरजपुर वनमण्डल की ओर चले गये हैं जिनके भी जल्द ही लौटने की बात कही जा रही है।
as



+ There are no comments
Add yours