BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीरो टॉलरेंस की बात करते है। जुआ सट्टा शराब पर पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को ताकीद भी कर चुके है कि अपराध और अपराधियों से छत्तीसगढ़ को मुक्त करना ही मेरा धेय है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर ही आने वाले 2 जिलों में जिसमे एमसीबी व कोरिया में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में शारब तस्करी कर यहाँ खपाया जा रहा है । खासकर मनेन्द्रगढ का आबकारी विभाग हाँथो में मेहंदी लगाए बैठी है मानो अपराध और शराब माफियाओं के लिए ये नए जिले जन्नत से कम नही पुलिस की कार्यवाही गाहे बगाहे होती भी है तो उन होटलों पर जहां पकड़ने के लिए और दिखावे के लिए काफी मसाला पुलिस के हाँथ लग जाता है। मनेंद्रगढ़ में ही एक आलीशान होटल जिसमंे बावनपत्ती का खेल होता है वही पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से लाई गई शराब परोसी जा रही। दिखावे के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के ये दो जिले रह गए है यहाँ पर आज भी पड़ोसी राज्य के कानून चलते है अधिकारियों की इन्ही सेटिंग की वजह से शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। और कई नाको और पुलिस आर टी ओ चेक पोस्टो को चढ़ावा चढ़ा कर शराब माफिया अपनी महंगी और लग्जरी कारों से रातो दिन शराब एमसीबी जिले के कोने कोने तक पहुँचा रहे है। वही सूत्रों की माने तो मनेंद्रगढ़ में एक होटल को सफद पोषो का आशीर्वाद भी प्राप्त है जहाँ पर भारी मात्रा में पड़ोसी राज्य की शराब परोसी जा रही । खाकी व राजनितिक के अभयदान की वजह से ही यहां शराब का अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा।
आपको बता दें मध्यप्रदेश की अवैध शराब जब कोरिया का विभाजन से 2 दषक पहले से जिले के कुछ प्रतिष्ठित होटलों में लंबे पैमाने पर परोषा जाता रहा है। आखिर मध्यप्रदेश से सटे बॉर्डर से एमसीबी और अंदर कोरिया जिला कैसे मध्यप्रदेश की अवैध शराब आ रही है यह एक बड़ा सवाल है? बीते माह भी शराब माफियाओं को इनोवा कार में भारी मात्रा में शराब पकड़ाई थी। सूत्रों की माने तो एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ व एमपी के बॉर्डर बिजुरी पर स्थित एक शराब दुकान से अवैध तरीके से भारी मात्रा में शराब मनेंद्रगढ़ के दो प्रतिष्ठित होटलों में भारी मात्रा में जाती हैं।
as

+ There are no comments
Add yours