शिवांश जैन का चयन, युवा कांग्रेस की यंग के बोल प्रवक्ता प्रतियोगिता में………..

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

चिरमिरी के युवा नेता शिवांश जैन का चयन युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही यंग के बोल प्रवक्ता प्रतियोगिता दिल्ली के लिए हुआ भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए कई प्रकार के नए प्रयोग किए जा रहे हैं और उसमें योग्य और बेहतर विकल्प हो आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है जिसके तहत विगत दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 50 लोगों ने पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आकर वहां पर अपना प्रदर्शन किया जिसमें शिवांश जैन ने द्वितीय स्थान पाकर अपना स्थान दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया शिवांश जैन वर्तमान में नगर निगम चिरमिरी पार्षद एमआईसी सदस्य के साथ विधायक प्रतिनिधि की भी जिम्मेदारी मनेंद्रगढ़ विधानसभा में निभा रहे हैं भाषण और वाक पटूता में शुरू से ही उनका काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे उनके समर्थकों और कांग्रेस पार्टी के लोगों में हर्ष व्याप्त है उसके साथ ही अच्छे विचार के लिए गौरव की बात है कि हमारे शहर का एक युवा देश की राजधानी में अपने कला का प्रदर्शन करेगा। शिवांश ने इस उपलब्धि पर भगवान का शुक्रिया करते हुए अपने माता-पिता गुरुजनों विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल एवं सभी शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours