BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों के आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के मद्देनजर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुनठपुर में पुलिस ने पहले ही सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त कर दिया था। बंद पिछले दिनों राज्य के बेमेतरा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के दौरान एक किशोर की हत्या के विरोध में किया गया है। जिले के अधिकांश स्थानों में बंद का सुबह से असर दिख रहा है।
बैकुन्ठपुर में सुबह 9 से 3 बजे तक दुकाने बंद रही इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा ही रहा। इस सबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता व पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने बताया कि यह हिंसा बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में हुई थी। विश्व हिंदू परिषद ने बंद के दौरान चक्का जाम करने की भी घोषणा की है। भाजपा बंद में पूरी तरह विहिप के साथ है। वहीं बस्तर चौम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया है।
मामले पर एक नजर
दरअसल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में साजा थाना क्षेत्र स्थित बिरामपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। लव जिहाद के मामले की वजह से गांव में पहले से तनाव था। बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
as


+ There are no comments
Add yours