न्यू लाईफ‘‘ द्वारा विष्व मलेरिया दिवस पर रैली का आयोजन

Estimated read time 1 min read


25 अप्रैल 2023 को विष्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में कंचनपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय-सभाकक्ष परिसर में कार्यषाला का आयोजन किया गया।
दुनिया भर में हर साल 25 अप्रैल को विष्व मलेरिया दिवस मनाया जाता ह,ै यह खास दिन लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। प्रतिवर्ष सभी देष के नागरिकों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष मलेरिया दिवस का थीम ‘‘टाईम टू डिलिवर जिरो मलेरिया इन्वेस्ट, इन्नोवेट, ईम्पलीमेन्ट‘‘ जिसका अर्थ शून्य मलेरिया देने का समयः निवेष करें, नवाचार करें, लागू करें जिसके तहत् मलेरिया रोग के प्रति अधिक लोगों को जागरूक करने कि निजी जिम्मेदारी लेना अत्यन्त आवष्यक है।
मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होती है। बरसात या वातावरण के नमी के कारण मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं और बीमारी का प्रसार होता है। मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है। मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण है, जैसे-बुखार, सिर दर्द, उल्टी आना ठंठ लगना, थकान होना, चक्कर आना और पेट में दर्द होना। आमतौर पर मलेरिया के इलाज में करीब दो सप्ताह तक दवाइयाँ लेनी होती है। वहीं बीमारी को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। हर साल भारत में मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं और कई रोगियों की तो मलेरिया से जान चली जाती है। मलेरिया की गंभीरता और इसे बचने के लिए जागरूक करने के विष्व स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के मार्गदर्षन में कार्यषाला के साथ रैली का आयोजन किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours