BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
जिले में संचालित समर्थ अभियान एवं निजात अभियान के तहत अवैध नशे के पदार्थों की बिक्री में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में नशे के सौदागरों को थाना पटना के अंतर्गत ग्राम पुटा से आरोपी विनोद कुमार साहू पिता रामचरित्र साहू उम्र 38 वर्ष ग्राम बड़सरा एवं जीवन विश्वकर्मा पिता विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष गोविंद यादव पिता समारू यादव उम्र 26 वर्ष सकीन करौंदामुड़ा सभी थाना भैयाथान जिला सूरजपुर के निवासी है, जो अवैध रूप से गांजा तस्कर करने ग्राम पुटा में एक स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एई 6066 में सवार होकर अवैध रूप से गांजा 3 किलो 300 ग्राम एवं इलेक्ट्रॉनिक तोल को लेकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। उक्त सम्बध में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी पटना अनिल साहू, सहायक उप निरी आर.आर.भगत, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक अमल कुजुर, विवेक तिवारी, रामायण सिंह श्याम, नंद कुमार सिंह, सैनिक राजेश साहू, प्रवीण सोनी, महेंद्र सोनवानी के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन बिक्री करते हुये ग्राम पुटा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया जो न्यायालय से जेल वारंट बनने पर जिला जेल बैकुंठपुर भेजा गया।
as

+ There are no comments
Add yours