आषाढ़ की झुलसाती गर्मी से राहत का इंतजार…..

Estimated read time 1 min read

इन दिनों जिले समेत समस्त क्षेत्र का तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। जबकि नौतपा के दौरान पारा थोड़ा नरमी पर था लेकिन नौतपा बीत जाने के बाद चल रहे आषाढ़ का महीने और इस महीने में सूरज की तपिश से लोग बहुत परेशान हैं। आसमान में बादलों का भी डेरा बना हुआ है जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से बेचौनी हो रही है । यही कारण है कि जिला अस्पताल सहित अन्य दूसरे अस्पतालों में उल्टी दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप महसूस होने लगता है दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाता है।

सुबह 9 बजे पारा 38 डिग्री


सोमवार की सुबह 9 बजे तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है । दिन चढने के साथ पारा बढकर 41 से 42 डिग्री के बीच पहुॅच जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की केरल में मानसून की आवक हो चुकी है और अब धीरे-धीरे यह पूरे प्रदेश में शुरू होगी। जिसके 21 से 22 जून तक सक्रिय होने की संभावना है। बरसात की शुरुआत के पहले लोगों ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं और बाढ़ नियंत्रण सहित कई बैठकें भी आयोजित की जा चुकी है।

डाक्टरों की सलाह रहे सावधान

मौसम अभी फिलहाल जिस तरह से बना हुआ है उससे लोगों को गर्मी से राहत के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड सकता है। दूसरी ओर शादी विवाह का भी समय चल रहा है और ऐसे में देर रात भोजन करने वाले और तला तथा ज्यादा मसाले वाला भोजन करने वाले लोग बीमार हो रहे हैं । डाक्टरों ने सलाह दी है कि इस मौसम में भूख से कम भोजन करें और पानी का सेवन ज्यादा करें। उल्टी दस्त की शिकायत होती है तो तुरंत अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाएं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours