रथयात्रा का पर्व आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में रथयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी में शुरु हो गई है। भगवान जगन्नाथ, भाई ब्लभद्र और बहन शुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन देने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान रथ खींचने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
विदित हो कि रथयात्रा का पर्व प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से 8 दिनों तक भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के यहां विश्राम करते हैं। इस सबंध में जानकारी देते हुए देवराहा बाबा सेवा सतिति के अध्यक्ष शैंलेश शिवहरे ने बताया कि रथ यात्रा बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण से जनपद चौक होते हुए फव्वारा चौक, घडी चौक से सिविल लाईन होते हुए वापस प्रमाबाग मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।
उन्होने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर जाएंगे। इसके लिए तैयारी की गई है। नगर में दशको से भी अधिक पुरानी परम्परानुसार भगवान जगन्नाथ की मंगलवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours