चुनावी साल में कांग्रेस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। छत्तीसगढ में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने कई योजनाएं बनाई गई है। जिसे लेकर सोमवार को जिला स्तरीय विस्तार कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव चंदन यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के राजीव भवन में हुई बैठक में कोरिया और एमसीबी जिले के कांग्रेस के सभी विंग के अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महापौर से लेकर नगरिय निकायो के अध्यक्ष मौजूद रहें। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस सचिव के द्धारा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। सबसे अहम संगठन को और मजबूत करने सहित इसमें जरुरी बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों से अब तक की स्थिति का फीडबैक लिया गया, वहीं शिकायतों और समस्याओं की जानकारी भी ली गई।
प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों की बातें भी सुनी। इस दौरान यादव ने बताया कि कांग्रेस हर विंग का जिला स्तरीय सम्मेलन करेगी, इसके अलावा कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन भी आने वाले दिनों में होगा। यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिला है। जिससे लोगों में सरकार को लेकर सकारात्मक स्थिति है। अब कांग्रेस प्रदेश की जनता की सेवा को लेकर और गहराई में जाने का प्रयास करेगी। सरकार की योजनाओं को लेकर ही आगामी चुनावी की तैयारी होगी।
इस दौरान कोरिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर विधायक बैकुंठपुर अंबिका सिंह देव विधायक मनेंद्रगढ़ विनय जायसवाल एवं विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश शुक्ला कांग्रेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता चिरमिरी नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमूनि यादव बैकुंठपुर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह बैकुंठपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप चिरमिरी नगर निगम के सभापति गायत्री बिरहा, प्रमोद सिंह, शोएब अख्तर, रज्जाक खान आदि मौजूद रहे।
भाजपा पर तंज
चंदन यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक इन्हें ना छत्तीसगढ़ महतारी की याद आई ना ही छत्तीसगढ़ के गौरव की याद आई। इनको केवल अपनी चिंता थी। 15 साल का कुशासन भारतीय जनता पार्टी ने दिया। इसके विपरीत हमारे 5 साल होने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का जो शासन रहा है, जो हर एक नागरिक का शासन रहा है। भारतीय जनता पार्टी पीछे रह गई।
as


+ There are no comments
Add yours