दूधिया रौशनी से जगमगायेगा अब शहर का रामानुज स्टेडियम…विधायक ने किया भूमि पूजन

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में सौदरीकरण के साथ इसे सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया । इस सबंध में जानकारी देते हुए बैकुन्ठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि हमारे द्वारा चुनाव पूर्व जो वादा किया गया था उसे लगातार पूरा किया जा रहा है । इसी क्रम में 36 लाख की लागत से रामानुज स्टेडियम के चारों ओर हाई मास्क लाइट लगाने के कार्य का भूमि पूजन कराया गया है। वहीं पर हाईस्कूल के चारों कोनों में 25 मीटर ऊंचाई वाला हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। प्रत्येक खंबे में 36 सौ वाट की एलईडी लगाये जायेगें। स्टेडियम में हाई मास्क लाइट लगाने से रात में रोशनी से जगमगा जाएगी। उन्होंने बताया कि महानगरों के तर्ज पर रामानुज मिनी स्टेडियम में रात्रि कालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सकेगा । इस संबंध में आशीष यादव ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार लोगों की मांगो को पूरा किया जा रहा है। इसकी बानगी ही है कि आज स्थानीय विधायक के द्वारा इस कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद सहित कांग्रेसी एवं आमजन मौके पर उपस्थित रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours