बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव हेतु लाल मुनि यादव ने की दावेदारी……..

Estimated read time 1 min read

शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता को सौंपा फार्म…..

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 हेतु बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेश प्रत्याशी पद हेतु नगर पालिका शिवपुर चर्चा की अध्यक्ष श्रीमती लाल मुनि यादव ने शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पास प्रत्याशी पद के दावेदारी हेतु फार्म जमा किया इस दौरान विक्रांत सिंह भी उनके साथ थे विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए निशा दिशा निर्देशों के तहत प्रत्येक प्रत्याशी को ब्लॉक स्तर पर अपना फार्म जमा करना होता है चुनाव में जातिगत समीकरण का भी अपना महत्व होता है नगर पालिका शिवपुर चर्चा की अध्यक्ष श्रीमती लाल मुनी जो की यादव समाज से आती हैं बैकुंठपुर विधानसभा में यादव समाज के मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है जिसका फायदा श्रीमती लाल मुनि को मिल सकता है इसके अतिरिक्त पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार इनके ससुर स्वर्गीय राम प्रवेश यादव कोयलांचल क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय सर्वमान्य श्रमिक नेता थे जिनकी जबरदस्त पकड़ पूरे बैकुंठपुर क्षेत्र मे थी स्वर्गीय रामप्रवेश यादव अपने कार्यकाल के दौरान स्वर्गीय कोरिया कुमार के बेहद करीबी थे उन्हें सदैव ही कोरियर कुमार का आशीर्वाद मिलता रहता था सहज सरल छवि के स्वर्गीय रामप्रवेश यादव आज भी स्थानीय लोगों के दिलो-दिमाग में बसे हुए हैं उनके पुत्र भूपेंद्र यादव जो कि पूर्व में चर्चा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष थे साथ ही चर्चा कॉलरी के कर्मचारी भी हैं इस वजह से कोयला श्रमिकों उनके परिजनों व स्थानीय नागरिकों के बीच सीधी पहुंच है हर जरूरतमंद के सुख-दुख में निरंतर भागीदारी करने व विकास कार्यों के माध्यम से चर्चा को नई दिशा व दशा देने में उनका अहम योगदान है श्रीमती लाल मुनी यादव ने नगर पालिका शिवपुर चर्चा की कमान संभालने के साथ ही अल्प समय में इतने ज्यादा काम कर दिखाएं जो विगत 15 वर्षों में नहीं हो सके मिलनसार ,सहज एवं सौम्य छवि की श्रीमती लाल मुनि यादव के पास क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या का समाधान या सहयोग के लिए पहुंचता है तो उसे अपेक्षा से बढ़कर सहयोग मिलता है यही वजह है कि कम समय में लाल मुनी यादव की लोकप्रियता काफी बड़ी है वे क्षेत्र में विकास की पहचान बन गई है बैकुंठपुर विधानसभा में हर क्षेत्र में उनकी पकड़ है कोरिया जिले में सर्वाधिक विकसित क्षेत्र में नगर पालिका शिवपुर चर्चा का नाम आता है चरचा कालरी सहित कटकोना , पंडोपाड़ा, झिलमिली कलारी क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों नागरिकों का समर्थन इन्हें प्राप्त है कांग्रेस पार्टी के द्वारा इन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से निश्चित ही पक्ष विपक्ष दोनों का मत मिलेगा और कांग्रेस की सीट सुरक्षित होगी

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours