प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात सामने आने के बाद भी पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार भैया लाल राजवाडे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि कल की मतगणना में भाजपा छत्तीसगढ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
बैकुन्ठपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने एक्जिट पोल के अनुमान के बीच छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होने विधानसभा सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों रुपए बांटे लेकिन यहां के मतदाताओं को वे खरीद नहीं पाए। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। इसका संकेत एक्जिट पोल से स्पष्ट हो चुका है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की 15 सीटों से बढ़ते क्रम में सीटों की संख्या 48 दिखा रही जो बढ़कर 52 से 55 तक पहुंचेगा।
as

+ There are no comments
Add yours