आरोग्यम परमं धनम थीम पर होगा रोगियों का इलाज
कोरिया जिले के आयुष्मान भारत अंर्तगत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ को अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाएगा। इन सेन्टरो की दीवारों पर नाम की छपाई दोबारा किया जा रहा है। अब इन केन्द्रो पर टैगलाइन आरोग्यं परमं धनम की तर्ज पर रोगियों को डॉक्टरी सलाह और इलाज मिलेगी। कोरिया जिले में फिलहाल कुल 88 सेंटर चल रहे हैं। जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल ने बताया कि सभी आरोग्य मंदिरों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स तैनात किए गए हैं। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के बाद जिले में इन केंद्रों का नाम बदला जा रहा है। जिसे 30 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा।
आरोग्यम परमं धनम
अब एबी एचडब्ल्यूसी पोर्टल पर नये नाम वाले इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीरें अपलोड करने को कहा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का लोगो केंद्रों में बरकरार रखा जाएगा। नये नाम वाले एबी एचडब्ल्यूसी की नई टैगलाइन आरोग्यम परमं धनम होगी। जिले के डीपीएम डॉ. जायसवाल ने बताया कि कोरिया जिले में 13 उप स्वास्थ्य केन्द्र व 75 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है कुल 88 स्वास्थ्य केन्द्रो में से अब तक 10 केन्द्रो के नाम परिर्वतन कराये जा चुके है जबकि 30 दिसम्बर तक सभी स्वास्थ्य केन्द्रो के नाम परिर्वतन किये जाने है।
इसलिए पडी नाम बदलने की जरूरत
विभाग के जानकारो की माने तो आयुष्मान भारत का सपना साकार करने के मकसद से इन केंद्रों का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। रीब्रांडिंग प्रक्रिया के कार्यान्वयन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र के मुताबिक सक्षम प्राधिकारी ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और केंद्रों का नाम बदलने का फैसला लिया है। अब इन केंद्रों के नाम आरोग्य परमं धनम टैगलाइन के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया जाएगा।
क्या है आयुष्मान भारत
गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत पांच साल पहले की गई थी। केंद्र सरकार 2018 में शुरू की गई इस योजना के तहत कम आय वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। इस योजना के दो घटक हैं जो एक दूसरे के पूरक हैं। पहले घटक के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए देशभर में स्वास्थ्य केंद्र का प्रावधान किया गया है। देशभर में लागू इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत के दूसरे घटक के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) चलाई जा रही है। देशभर में कम आय वाले लाभार्थियों को इस स्कीम की मदद से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।
as



+ There are no comments
Add yours