जब नन्हे बच्चे ने गुलाब का फूल देकर कहा बधाई हो महोदय…..

Estimated read time 1 min read

नवनिर्वाचित विधायक भैयालाल राजवाड़े ने अपने निवास पर लोगो से की भेंट मुलाकात

विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रदेश के पूर्वमंत्री भैया लाल राजवाड़े को मिली विशाल जीत के बाद वे़े रायपुर प्रवास पर थे । इस दौरान वे गुरुवार को बैकुंठपुर के अपने गृह ग्राम सरडी पहुंचे । जहां पर उन्होंने शुक्रवार को दिनभर विधानसभा के लोगों से भेंट मुलाकात और आभार के लिए कार्यक्रम रखा था । इस दौरान सुबह से हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता बधाई देने एवं अपने समस्याओं के निराकरण के लिए उनके निवास स्थान पहुंचाते रहे। और वे बारी-बारी से सभी की समस्या सुन उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए ।

इस अवसर पर भैया लाल राजवाड़े ने क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के निर्वाचन में कार्यकर्ताओं एवं जनता ने कांग्रेस के कुशासन से जो लड़ाई लड़ी उसके लिए यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं और बैकुंठपुर विधानसभा की जनता को समर्पित है ।इस विशाल जीत के लिए श्री राजवाड़े ने सभी विधानसभा क्षेत्र वासियों का सर झुकाकर अभिनंदन किया ।

इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं भी बड़ी तादाद में अपनी समस्या लेकर उनके निवास पर पहुंची । इस दौरान एक नन्हा बच्चा भी गुलाब के फूल लेकर नवनिर्वाचित विधायक को शुभकामनाएं देने पहुंच कहा बधाई हो महोदय। जिससे सारे लोग ठहाके लगाने । श्री राजवाडे ने उस बच्चे को आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा खुब बढो और तरक्की करो।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours