राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रेमाबाग में 11000 दीप होंगे प्रज्वलित…

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी कोरिया समिति के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनभर चलने वाले आयोजनों में सुबह 11 से एलईडी स्क्रीन में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण एवं आरती 12.30 बजे राम जानकी शोभायात्रा प्रेमबाग से होते हुए नगर भ्रमण कर वापस प्रेमाबाग में समाप्त होगी । दोपहर 01 बजे से प्रसाद वितरण और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं पर शाम 5.30 बजे से 11000 दीप प्रज्वलित किया जा रहा है शाम 06 बजे भक्ति में भजन कार्यक्रम का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भजनों का गायन वादन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours