कार्डियल पब्लिक हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा एवं मातृ पितृ दिवस

Estimated read time 1 min read


बैकुंठपुर – बैकुंठपुर के हर्रापारा स्थित कार्डियल पब्लिक हाई स्कूल में बसंतपंचमी के शुभ
अवसर पर सर्वप्रथम बच्चों और शिक्षकों द्वारा माता सरस्वती जी की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गयी, बच्चों द्वारा आने वाले वार्षिक परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ पास होने हेतु माता जी से आशीर्वाद लिया गया, तत्पश्चात मातृ पितृ दिवस के रूप में आए हुए अभिभावकों को चन्दन तिलक लगाकर एवं उनके पैर छूकर उनसे भी आशीर्वाद लिया गया, उसके बाद छोटे बड़े सभी बच्चों के द्वारा अपने माता – पिता को समर्पित करते हुए डांस, गाना एवं स्पीच देकर (माता पिता का उनके बच्चों के प्रति एवं बच्चों के जीवन माता पिता के महत्व को बताया गया हैं, इस थीम पर कई प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये, साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर जो बच्चें प्रोग्राम दिए थे, उन्हें आये हुए अभिभावकों एवं अथिति के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत तलवापारा की जनपद सदस्य श्रीमती शिवकुमारी साहू जी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ, अभिभावक एवं बच्चें उपस्थित रहें.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours