बलौदा बाजार जिले में अपमान और लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के राजीव भवन में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में कोरिया और एमसीबी जिले के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए।
एमसीबी और कोरिया जिले के संयुक्त धरना प्रदर्शन बैकुंठपुर जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू बलौदा बाजार घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना दास महंत के साथ पूर्व विधायक विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित सभी कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश में 5-6 महीने ही हुए हैं। हत्याएं, लूट पाट सहित के घटनाएं घट रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है। राज्य सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बलोदा बाजार की घटना में कई बेगुनाह को गिरफ्तार किया गया है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है। उन्होनेे कहा कि एक समाज के ऊपर जो प्रहार किया गया है वह निंदनीय है।

बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस हमलावर है, जबकि बीजेपी इस मामले में जांच और कार्रवाई की बात कर रही है। हिंसा की जांच के लिए दोनों पार्टियों ने जांच समिति का गठन भी किया है। बीते दिनों पूर्व मंत्री शिवकुमार डेहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस जांच समिति ने बलौदाबाजार का दौरा भी किया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मौके का जायजा लिया।

क्या है बलौदाबाजार हिंसा कांड?

बीते महीने बलौदाबाजार के महकोनी में जैतखाम को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था, इसके बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए थे। इस मामले के बाद समाज के लोगों की शासन और प्रशासन के साथ लगातार कई बैठकें हुईं। जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। हालांकि, आरोपियों को पकड़ने को लेकर सरकार और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई समाज के लोगों को नाकाफी लगी और वे उससे संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद 10 जून को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में महाआंदोलन बुलाया गया। इस आंदोलन में कुछ उपद्रवी भी शामिल हो गए थे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए एक बड़ी हिंसा की घटना को अंजाम दे दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours