बैकुंठपुर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका/प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाते हुए मांग किया है कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्र में मच्छरों से लोग त्रस्त हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने अब तक न ही फॉगिंग करवाए हैं ना दवा का छिड़काव। मच्छर रोधी दवा लिए नगर पालिका इसका छिड़काव शहरी क्षेत्र के 20 वार्डों में अभी शुरू नहीं किया गया है। बारिश का सीजन शुरु हो चुका है यदि आने वाले दिनो में दवाओ का छिडकाव नही कराया जाता हे तो फिर लोगो को मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी कई बीमारियों से ग्रसित होने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। उन्होने कहा कि नगर पालिका नालियों की सफाई के साथ कचरे का निपटान करे। ताकि बीमारी बनाने वाले कारणों को खत्म कर सकें। वही पर लोग अपने घरों में रखे गमले में पानी एकत्र न हो, कूलर में पानी जमा न हो, घरों के आसपास सफाई रखने जागरूक रहे।
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours