बैकुंठपुर जिला अस्पताल की अव्यवस्था का शिकायतो पर एक दिन पहले जिला अस्पताल निरिक्षण पर पहुॅचे बैकुंठपुर विधायक और पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे के द्धारा जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यव्स्था पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन जिला अस्पताल को जमकर फटकार लगाने के बाद हरकत में आया जिला अस्पताल के जिम्मेदारो के द्धारा गत दिवस बैठक कर जिला अस्पताल के र्कचारियो की कमियो की सूची विधायक श्री राजवाडे को सौपा। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर द्धारा लिखे पत्र में सीएस के द्धारा कहा गया कि दिनांक 25/06/2024 को जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर का आपके द्वारा निरीक्षण के दौरान कमियों के सुधार हेतु आवश्यक जानकारी आपको सौपी जा रही है। पत्र में कहा गया कि आपके द्वारा गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें आपके द्वारा कमियों को बताते हुए आवश्यक सुधार की जानकारी/प्रस्ताव तैयार कर आपको भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसकी विवरण में कमियो को गिनाते हुए कहा है कि जनरल सर्जन 02, महिला रोग विशेषज्ञ 02, रेडियोलॉजिस्ट 01, एनेस्थेटिस्ट 01, शिशु रोग विशेषज्ञ 01, वार्ड बॉय 10, सफाई कर्मचारी 10, एंबुलेस 02

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours