शादी में शराब पीना एक दूल्हे को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद के आनी ग्राम का बताया जा रहा है। यहां पर रात पटा के बरदिया गांव में एक बारात आई हुई थी। शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को लड़-खड़ाते देख लडकी का पारा गरम हो गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
देश भर में शराबी दूल्हो की बैगर शादियो से बारात लौटाने की खबरे लगातार आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बैकुंठपुर के आनी गांव में बारात पहुंची। जहा मेजबानो ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया। किन्तु दूल्हे के विवाह मंडप पहुॅचने के दौरान हरकत की वजह से दुल्हन ने तत्काल ही शादी से इंकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आनी गांव के रहने वाले राम चरण की बेटी की शादी पटना के बरदिया निवासी रामवतार के बेटे रमेश कुमार के साथ तय हुई थी। 09 जुलाई को सुबह बारात बैकुंठपुर के आनी गांव पहुंची, तो लउकी के परिवार वालो ने बारात का स्वागत धूम धाम से किया। जिसके बाद दूल्हा विवाह स्थल पहुंचा। इस दौरान अधिकांश बाराती और दूल्हा नशे में धुत नजर आया। दूल्हे की इस हरकत की वजह से परिजनों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुआ।
जिला प्रशासन करे हौसला अफजाई
शासन और प्रशासन नशे के खिलाफ कितने ही अभियान चला ले किन्तु वो सिर्फ दिखावे और फोटो सेसन तक सीमित होकर रह जाता है। बावजूद इसके कोरिया की झांसी की रानी ने समाज को जिस प्रकार शराब खोरी के खिलाफ आईना दिखाया है उसके समाज के सामने मिसाल पेश किया है बेहतर होगा कि आने वाले 15 अगस्त में जिला प्रशासन शाराबखोरी के विरुद्ध इस लडकी को सम्मानित करे और इस अभियान का चेहरा इसे बनाये तो समाज में साकारात्मक परिणाम आने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।




+ There are no comments
Add yours