जिला अस्पताल में पुलिस चौकी और सीसीटीवी लगाया जायेगा – भैयालाल राजवाडे

कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में इलाज कराने जिला अस्पताल गए युवक की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया कि वह असपताल में मैंनेजमेंट की टेनिंग लेने प्रतिदिन की भाति मंगलवार को भी जिला अस्पताल पहुॅचा था। इस दौरान उसनेे अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया, जब वह काम खतम कर बाहर आया तो उनकी बाइक लापता थी। जिसके बाद बेरोजगार युवक प्रमीड जायसवाल ने अपनी बाईक की खोजबीन चालू की। जिला अस्पताल परिसर से एक काले रंग की पल्सर 150 बाइक जिसका पंजीयन नंबर सीजी 16 डी 6557 बताया जा रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर

खोजबीन के बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे लोगो के द्धारा मिलकर दिये जाने की बात उजागर हुई। जिला अस्पताल सीटी स्कैन परिसर से बाइक चोरी कर ले जाते एक व्यक्ति सीसीटीवी में भी कैद हुआ हैं। वही पर वो अपने एक सहयोगी के साथ मंगलवार की दोपहर में जिला अस्पताल में स्कूटी से पहुॅचा जिसके बाद पहला व्यक्ति बाईक को ले जाता हुआ दिखा। वही पर उसके पीछे पीछे उसका सहयोगी स्कूटी से जाता सीसीटीवी में कैद हुआ। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने चोरो की पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं बड़े वारदात

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का जिला अस्पताल दशकों से विवाद का केन्द्र रहा है। जहां जिला अस्पताल से बच्चा चोरी के वारदात से लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी सहित अन्य सामानो के गायब होने तक की घटनाएं आम रही है । वहीं पर बीते वर्षों में जिला अस्पताल परिसर से बड़ी मात्रा में शराब की बोतल है जिला अस्पताल के छत पर जुआ के खेलने तक की घटनाएं सामने आती रही है। माना जाता है कि दशकों से जिला अस्पताल में पदस्थ कुछ आका टाईप के कर्मचारियों के द्वारा कई गलत व गैर कानूनी कृत्य को अंजाम दिया जाता रहा है। जब तक इन लोगों पर कार्रवाई कर इन्हे जिला अस्पताल से बाहर नही निकाल दिया जाता है तब तक यहा पर इनका हस्तक्षेप बंद नही होगा। बताया तो यहा तक जाता है कि बस इनसे मिल लो जिला अस्पताल में कोई एैसा काम नही जो इन लोगो के द्धारा नही कराया जा सकता है। बस इनको उचित मूल्य मिल जाये।

इनको बाहर करो तब सुधरेगी व्यवस्था

जिला अस्पताल में पदस्थ कुछ लोगों के द्वारा जिला अस्पताल परिसर में ब्लड उपलब्ध कराने से लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने तक के लिए लोगों से मोटी रकम वसूली जाती है। जो हांसिल चढ़वा का एक हिस्सा बड़े अधिकारियों तक पहुंचाते हैं । यही कारण है कि इस तरीके के गिरोह को जिला अस्पताल बैकुंठपुर से बाहर नही किया जायेगा तब तक नए मैनेजमेंट और नई व्यवस्था कोरी कल्पना ही साबित होगी।

पुलिस चौकी व सीसीटीवी लगाने पत्र लिखेगें – भैयालाल राजवाडे

जिला अस्पताल बैकुंठपुर की अव्यवस्था को सुधारने के लिए बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने विधानसभा सदन से लेकर जिला अस्पताल के कैंपस तक अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने प्रण लिया है कि जिला अस्पताल की अव्यवस्था को जब तक व्यवस्था में नही बदल लिया जाता है तब तक वे जिला अस्पताल का पीछा नही छोडेगें। विदित हो सीएस सहित कई अन्य डॉक्टरों के जिले में पदस्थापना स्वास्थ्य मंत्री के द्धारा किया गया है । वहीं पर जिला अस्पताल में कानून व्यवस्था को लेकर श्री राजवाड़े ने कहा कि मैं भी पत्र लिखकर कलेक्टर एवं एसपी से जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोले जाने व जहा पर सीसीटीवी नही है वहा उसे लगाने की मांग को रखूंगा।

एसपी कोरिया को पत्र लिख रहा हॅू – सीएस

जिला अस्पताल बैकुंठपुर के नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्था को सुधारने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा । जिला अस्पताल परिसर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैं कोरिया एसपी को पत्र लिखकर जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग कर रहा हूं वहीं पर उन्होंने कहा कि अव्यवस्था को व्यवस्था में बदलने के लिए मुझे थोड़ा वक्त चाहिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours