स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित और कलेक्टर कोरिया एवं डीईओ कोरिया के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय खरवत में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन वृहद रूप में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप से एससीईआरटी रायपुर से वरिष्ट प्राध्यापक जस्सी कुरियन उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य खरवत बृज नारायण के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं मंच संचालन वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र जायसवाल के द्वारा किया गया । एससीईआरटी वरिष्ठ प्राध्यापक जस्सी कुरियन ने कहा कि बच्चो के शारीरिक-मानसिक एवं सर्वागीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालको के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है साथ ही बच्चों की सम्पूर्ण गतिविधियों से पालको को अवगत कराना जिससे कि बच्चों को सतत् प्रेरणा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके।
सकारात्मक वातावरण का होगा निर्माण
संकुल प्राचार्य ने कहा कि बच्चे जब विद्यालय से घर पहुंचे, तब अभिभावक उनसे जरूर यह पूछे कि उन्होने आज विद्यालय में क्या पढ़ा और आज क्या सीखा इसकी जानकारी बच्चो से अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। इससे अभिभावकों की बच्चों की शिक्षा में सहभागिता बढ़ेगी एवं बच्चों के साथ बेहतर संवाद स्थापित हो पाएगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी प्रमुख नीलेश शुक्ला ने कहा कि कहा कि प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की प्रार्थना के समय आगे आकर उन्हें बोलने का अवसर प्रदान किया जाए, इससे छात्रों में सार्वजनिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा है, और उनसे संकोच को दूर करने में मदद मिलेगी। दीपिका चंद्रा और कानन गुप्ता ने कहा कि पुस्तक की उपायोगिता कभी खत्म नहीं होती है, बच्चो को प्रेरणा दायक और महापुरुषों की जीवनी पढ़ने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए जिससे वे उनके कार्यों और विचारों से प्रभावित हो सके इससे बच्चो को जीवन में एक नई दिशा और राह मिलेगी
न्योता भोजन का किया आयोजन
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससीईआरटी रायपुर से प्राध्यापक जस्सी कुरियन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल, बीआरसी प्रमुख नीलेश शुक्ला,संकुल प्राचार्य खरवत बृज नारायण मिश्रा, संकुल मो नय्यर अंसारी,वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र जायसवाल, प्रधान पाठक दीपिका चंद्रा , राहुल अग्रवाल, मो अख्तर मंसूरी, ललित कुमार, जीवन दास महंत, कानन गुप्ता,सपना विश्वास, पेर पितुआ एक्का,जितेंद्र पांडेय,सुमा यादव,सुषमा बैगा,सरोज सिंह,अर्चना रजवाड़े,संध्या सिंह,राधे राम कुर्रे, गीतांजलि साहू,प्रियंका पटेल,नेपाल सिंह,आनंदित बाघे, मुक्ता सिंह,शशि मिश्रा,सपना विश्वास,दीपा मजूमदार,अजय शैलू,सीमा सिंह,श्रुति अवस्थी,लिली रोज बड़ा, सहित संकुल खरवत के पालक और शिक्षक उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours