प्रिवेंटिव डिटेंशन में जायेगे जेल, वाहन राजसात एवं संपत्ति की जायेगी कुर्क
बैकुंठपुर।
3 दिनो पहले देश के गृहमंत्री के छत्तीसगढ में प्रदेश सरकार पूरे रंग में नजर आ रही है। पूरे प्रदेश में अब गैरकानूनी काम करने वालो का इलाज अब नये अंदाज में करने के निर्देश लगता है प्रदेश के पुलिस विभाग को मिल गये हैं। कोरिया जिले से नशे के कारोबारियो के अनमूलन के लिए कोरिया पुलिस ने कमर कस ली है। इस दौरान पुलिस ने नामी नशे के कारोबारियो को प्रिवेंटिव डिटेंशन में जेल भेजने से लेकर वाहन राजसात एवं संपत्ति कुर्क किये जाने तक की तैयारी कर ली है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग के निर्देशानुसार एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसपी कोरिया द्वारा बैठक में एनडीपीएस नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बैकुंठपुर राजेश साहू, प्रशिक्षु डीवाईएसपी रविकांत सहारे, सभी थाना प्रभारी, स्टेनो, रीडर और डीसीबी शाखा के प्रभारी उपस्थित थे।
उक्त बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निवारक निरोध की प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे शीघ्र ही प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करें।
साथ ही, बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि छक्च्ै मामलों में जब्त किए गए वाहनों की नियमानुसार अधिकतम राजसात की कार्रवाई की जाए। ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जाए, जिन्होंने नारकोटिक्स और साइकोट्रपिक सामग्री के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित की है, और उनके विरुद्ध संपत्ति के राजसात की कार्रवाई की जाए। उक्त बैठक में एडीपीएस के मामलों में अपराधियों के विरुद्ध एंड टू एंड कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इन निर्देशों के अनुपालन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ इस कार्यवाही को उच्च प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसपी कोरिया द्वारा लघु अधिनियमों के अंतर्गत आने वाले अपराध, जैसे जुआ-सट्टा, आबकारी, आर्म्स एक्ट आदि, के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाहियों को नियमित रूप से संपन्न करने के लिए भी सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

+ There are no comments
Add yours