बैकुंठपुर।

108 टीम ने अपनी सूझबूझ से जिला अस्पताल बैकुंठपुर से मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रिफर गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। माँ और बेटे दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम बड़े साल्हि निवासी गर्भवती महिला वर्षा उम्र 21 वर्ष, पति सत्य प्रकाश को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मंगलवार की सुबह 5.45 को को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया था। जांच में गर्भवती महिला की शारीरिक कमजोरी और पेल्विक बोन होने पर डॉक्टरों द्वारा महिला को मेडिकल कालेज अंबिकापुर रिफर कर दिया गया और इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही पायलट संदीप साहू एवं ईएमटी रामू कुशवाहा तुरन्त हॉस्पिटल पहुँचें।

अस्पताल पहुंचने के पश्चात गर्भवती महिला को एम्बुलेंस में बैठाकर जल्द ही अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। इस बीच गर्भवती महिला वर्षा को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के समीप तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी रामु कुशवाहा ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर वजस को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उनके सलाहनुसार परिजनों से बात कर गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। सर्वप्रथम एम्बुलेंस को सुरक्षित खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की। बच्चे के गले में नाल फंसे होने के कारण संजीवनी टीम की चुनौती दुगनी हो गई। कुछ ही क्षणों पश्चात एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजने लगी। वर्षा ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके पश्चात माँ बेटे को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours