सड़क निर्माण सुनिश्चित करने जनपद उपाध्यक्ष ने कलेक्टर किया मुलाकात
बैकुंठपुर।
जनपद पंचायत बैकुंठपुर की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू ने कलेक्टर कोरिया से मुलाकात कर ठाकुरपारा-शिवपुर मार्ग निर्माण की मांग की है। उन्होने पत्र में उल्लेखित कर बताया कि बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के आश्रित ग्राम ठाकुरपारा मे सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस सड़क निर्माण हेतु मेरे द्वारा लगातार विभागीय अधिकारियों, प्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री से उक्त सड़क निर्माण मांग की जाती रही है। उक्त मार्ग को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024 -25 में 8 करोड़ की अनुमानित लागत शामिल किया गया है जिससे ग्रामीणों में सड़क निर्माण की एक उम्मीद जगी थी परंतु आज तक उक्त सड़क निर्माण हेतु बजट आवंटित नही की गई । इसलिए कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त सड़क निर्माण हेतु बजट आवंटित करने व सडक निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई है। विदित हो कि आशा महेश साहू द्वारा लगातार सड़क निर्माण हेतु प्रयास किया जाता रहा है। ग्राम ठाकुर पारा में लगभग 50 घर निवासरत हैं व तीन ग्रामो को जोड़ने वाली सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीण जनो को आवागमन मे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर उक्त सड़क निर्माण हेतु विकास कार्याे हेतु प्रयासरत रही है जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हूं।

+ There are no comments
Add yours