बैकुंठपुर।
14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में किड्स वर्ल्ड पब्लिक हाई स्कूल हररापारा बैकुंठपुर में बाल मेला व विज्ञान से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन रखा गया था। जिसमें सर्वप्रथम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से अतिथि व अभिभावकों द्वारा बाल मेला का प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात सर्वप्रथम विद्यालय में आए हुए अतिथि एवं अभिभावकों द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के बच्चों द्वारा बनाया गया विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया गया । इसमें बच्चों ने अपने विज्ञान की ज्ञान को अतिथियों अभिभावकों के सामने रखा जिसे बहुत ही सराहा गया उसके पश्चात बाल मेला की खासियत सबसे बड़ी होती है । बच्चों द्वारा खाद्य पदार्थों का स्टॉल एवं बच्चों अभिभावकों व बच्चों के लिए खेलने के लिए गेम इंस्टॉल का अवलोकन किया गया और विधिवत रूप से इसका सभी अतिथि, अभिभावकों ने बच्चों के निर्मित खाद्य पदार्थों का सेवन किया गेम्स खेल गया जिसमें बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए उसके पश्चात विद्यालय द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के लिए कुछ खेल रखे गए थे । जिसमें सभी बच्चों और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही साथ बच्चों द्वारा घर से तैयार कर आए गीत, नित्य का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी अभिभावकों द्वारा सराहा गया । बाल मेला इतना अच्छा था कि सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 02 बजे तक चलता रहा जिसमें जो भी आये अतिथि, अभिभावकों का इतना मन लगा कि वह सब पूरे समय तक इस बाल मेला के आयोजन का लुत्फ उठाते रहे और उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार बड़ा ही भव्य तरीके से प्रत्येक वर्ष इस बार महिला का आयोजन करता है अंत में विद्यालय द्वारा अभिभावकों व बच्चों के लिए खेल रखा गया था जिसके विजयी प्रतिभागी को विद्यालय द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।


+ There are no comments
Add yours