शाम होते ही बाघ की दहाड से लोग डरे, अनहोनी के भय से सहमे अधिकारी…..पिछले एक महिने से लगातार बाघ कर रहा आवाजाही, सर्तक है विभाग…..सोनहत में बाघ की मौत के बाद विभाग के लिए आफत बना यह बाघ

Estimated read time 0 min read

शाम होते ही बाघ की दहाड से लोग डरे, अनहोनी के भय से सहमे अधिकारी

पिछले एक महिने से लगातार बाघ कर रहा आवाजाही, सर्तक है विभाग

सोनहत में बाघ की मौत के बाद विभाग के लिए आफत बना यह बाघ

बैकुंठपुर।

कोरिया वन मंडल में बीते 16 अक्टूबर से बाघ की लगातार आवाजाही ने लोगों को परेशान कर रखा है तो दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियो को किसी अनहोनी की आशंका ने डरा रखा है। वन विभाग के मुताबिक घने जंगल में बाघ ने अपना डेरा जमा रखा है जिसके चलते वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

2 नवंबर के बाद एक बार फिर गुरुवार 14 नवम्बर एक बार फिर शाम को बाघ की दहाड़ कटकोना के जंगलों में सुनाई दी। इससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। बाघ की ताजा लोकेशन चामट पहाड़ बताई जा रही है। यहां के इलाकों में वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग की माने तो रोजाना बाघ लगभग 15 किलोमीटर चहल कदमी रहा है जिससे विभाग चिंतित है। विभाग ने लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। दिन और रात विभाग के कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बाघ की निगरानी कर रहे हैं।

उपवनमंडलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हम लगातार निगरानी कर रहे हैं हमारी ग्रामीणों से अपील है कि वे जंगल वाले इलाके में न जाएं। लोग भी वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। बाघ के पैरों के निशान से और बाघ को ट्रेस करने के लिए लगाए गए कैमरे से विभाग के कर्मी इसकी निगरानी कर रहे हैं। लोग अपने जानवरो को खुले में नही छोडे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours