बैकुंठपुर
बैकुंठपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला डकईपारा में विद्यालय परिवार द्वारा बाल मेला का आयोजन 11 बजे से किया जा रहा है । आयोजित हो रहे बाल मेला में कोरिया की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी जिला सीईओ आशुतोष त्रिवेदी सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि व अभिभावक आमंत्रित किये गये हैं। विद्यालय में आयोजित हो रहे बाल मेले में बच्चों की प्रतिभा, उनकी रुचि का एक अद्भुत दर्शन देखने को मिलेगा। यह विद्यालय नवाचार, पठन पाठन के लिए नित नए प्रयोग, जीवनोपयोगी गतिविधियां, खेलकूद, अनुशासित जीवन पद्धति, योग व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में शिक्षण और अभ्यास के लिए जिले में अपनी अलग पहचान बना चुका है। विद्यालय की शिक्षिका अर्पणा मिश्रा को इस वर्ष राज्यपाल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से ही बाल मेला का आमंत्रण पत्र बनाया है जो देखने बहुत आकर्षक है। विद्यालय की शिक्षिका अर्पणा मिश्रा ने बाल मेला के आयोजन का उद्देश्य बच्चों के अंदर सर्वांगीण प्रतिभा के विकास, उनमें उत्साह संचार करना बताया।

+ There are no comments
Add yours