कुरासिया कालरी निजीकरण का पुरजोर विरोध करेगा एटक – लिंगराज

Estimated read time 1 min read

कुरासिया कालरी निजीकरण का पुरजोर विरोध करेगा एटक – लिंगराज

बैकुंठपुर।

अब बरतुंगा खदान की तरह कुरासिया खदान भी एमडीओ की राह पर चलेगी यह कहना है एसकेएमएस (एटक) चिरीमिरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव लिंगराज नायक का। उन्होने कहा कि उपक्षेत्रीय प्रबंधक कुरासिया ने स्पष्ट कर दिया कि बरतुंगा हिल माईन में कोयला का भंडारण रहा, किन्तु प्रबंधन तथा सरकार की मिलीभगत तथा साजिश के तहत् बरतुंगा को एमडीओऽमें टेन्डर कर इसे निजी मालिक के हाथों सौंप दिया । ठीक उसी प्रकार आज कुरासिया कालरी को भी एमडीओऽमोड के तहत् निजी मालिक के हाथों सौंपने की योजना बनाई जा रही है । जिसका पुरजोर विरोध संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), चिरीमिरी क्षेत्र करेगा ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours